दिल्ली में यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. हाईटेक मशीनों के जरिए ड्रेनों की सफाई का काम किया जा रहा है. नई-नई मशीनें इस काम के लिए उतारी गई हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी में ड्रेनों की सफाई का काम अब मिशन मोड में किया जा रहा है. शुक्रवार (13 मार्च) को बडुसराय पुल और पंखा रोड ड्रेन में आधुनिक Amphibian Excavator Machine (लॉन्ग और शॉर्ट बूम) का इस्तेमाल शुरू किया गया.
हाई-टेक मशीनों से ड्रेनों की सफाई
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मा एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, ”ये हाई-टेक मशीनें ड्रेनों और जलाशयों में जमी सिल्ट, कचरा और जलकुंभी को तेजी से हटाने में सक्षम हैं, जिससे सफाई का काम पहले से ज्यादा तेज और प्रभावी होगा. इससे पानी का बहाव बेहतर होगा, ड्रेनों की सफाई तेज होगी और जलभराव की समस्या कम करने में मदद मिलेगी.”
यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए दिल्ली में ड्रेनों की सफाई का काम मिशन मोड में चल रहा है। इसी कड़ी में आज बडुसराय पुल और पंखा रोड ड्रेन में नई Amphibian Excavator Machine (लॉन्ग और शॉर्ट बूम) का इस्तेमाल शुरू किया गया है।
आधुनिक तकनीक से लैस ये मशीनें ड्रेनों और जलाशयों… pic.twitter.com/ZVYamNzm8y
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 13, 2026
मंत्री प्रवेश वर्मा और आशीष सूद रहे मौजूद
ड्रेनों और जलाशयों में जमी सिल्ट और कचरा निकाले जाने का काम तेजी से किए जाने के बाद आसपास के इलाकों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और आशीष सूद समेत संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनवरी महीने में ही यमुना को फिर से स्वच्छ और प्रवाहमान बनाने के लिए मिशन-मोड में ठोस एक्शन प्लान लागू करने को लेकर समीक्षा बैठक भी की थी. इस दौरान यमुना की मौजूदा हालत, सीवेज ट्रीटमेंट, नालों की सफाई और अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने जैसे कामों की समीक्षा की गई थी. मुख्यमंत्री ने कहा था कि यमुना केवल नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की जीवनरेखा है