जम्मू में रिफाइंड तेल की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी देखी जा रही है. बताया जा रहा है कि ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध का असर अब खाद्य तेल के बाजार पर भी पड़ने लगा है. विदेशों से आयात होने वाले रिफाइंड तेल की कीमतों में बीते कुछ दिनों के भीतर करीब 10 रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
व्यापारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने और सप्लाई पर असर पड़ने की वजह से स्थानीय बाजारों में भी दाम बढ़ रहे है. इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है. दुकानदारों का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो आने वाले दिनों में तेल की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
घर के किचन पर पढ़ने लगा युद्ध का असर
जानकारी के अनुसार, ईरान और इजरायल के बीच जारी महायुद्ध का असर अब आपके किचन पर भी पढ़ना शुरू हो गया है. अगर आप सन फ्लावर ऑयल, सोयाबीन तेल या पाम तेल इस्तेमाल करते हैं तो आपका बजट यकीनन बिगड़ने वाला है. भारत में रिफाइंड ऑयल अधिकतर आयात होता है और विश्व में जारी अस्थिरता के बीच इनकी कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है.
तेलों की कीमतों में 10 रुपये प्रति किलो को हुआ इजाफा- सूरज सिंह
जम्मू में रिफाइंड तेल के सबसे बड़े डीलरों में से एक सूरज सिंह बताते हैं कि सनफ्लोवर ऑयल यूक्रेन, सोयाबीन ऑयल यूनाइटेड स्टेट्स, कनाडा, ब्राजील और पॉम इंडोनेशिया और मलेशिया से भारत में आयात होता है. इन देशों से भारत की तरफ आने वाले हवाई और समुद्री रास्ते बाधित होने के चलते बीते कुछ दिनों इन तेल की कीमतों में 10 रुपये प्रति किलो तक इजाफा हुआ है. सूरज सिंह बताते हैं कि अगर यह यद्ध लंबा चलता है तो इसका असर आने वाले दिनों में सरसों के तेल पर भी पड़ेगा.
ये भी पढ़िए- फारूक अब्दुल्ला पर हुआ जानलेवा हमले को लेकर चिंतित गुलाम नबी आजाद, बोले- ‘गंभीर जांच हो’