Skip to content

छिंदवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत, 30 घायल

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार (26 मार्च) को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां सिमरिया हनुमान मंदिर के पास एक यात्री बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. इस दुखद हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

यह बस छिंदवाड़ा से भंडारकुंड की ओर जा रही थी. घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे. घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए प्रशासन ने तत्परता दिखाई और ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाकर सभी मरीजों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम को अलर्ट पर रखा गया है ताकि घायलों का त्वरित उपचार किया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *