एनडीए गठबंधन में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान ने किया ऐलान
प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी पार्टी
पूर्वी यूपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने कहा केंद्र में उनकी पार्टी का गठबंधन बीजेपी से है.
लेकिन प्रदेश में कोई गठबंधन नहीं है.
कहा लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास यूपी फर्स्ट और यूपी वाले फर्स्ट के मिशन को लेकर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.
कहा 2027 में सत्ता की चाभी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के हाथों में रहेगी.
पूर्वी यूपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने पीडीए के नेता सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना.
कहा पीडीए के नाम पर अखिलेश यादव वंचित समाज को गुमराह करने का काम कर रहे हैं.
अब अखिलेश यादव को कांशीराम की जयंती याद आ रही है.
उन्हें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर याद आ रहे हैं.
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को भी अब मान्यवर कांशीराम को भारत रत्न दिलाने की याद आ रही है.
लेकिन जब उनकी सरकार थी तब उन्होंने आखिर कांशीराम को भारत रत्न क्यों नहीं दिया.
कहा कांग्रेस के लोगों ने ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को दो-दो बार लोकसभा चुनाव हारने का काम किया था.
राजीव पासवान ने कहा है कि दलितों के मसीहा लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं.
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को लोगों का अच्छा जन समर्थन भी मिल रहा है.