Skip to content

‘घर में न घुसने नही देंगे’, महाकुंभ गर्ल मोनालिसा से शादी करने पर फरमान के परिजन नाखुश

महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर से चर्चाओं में है, महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने शादी करके जीवन के नए सफर की शुरुआत की. मोनालिसा ने बागपत के रहने वाले मुस्लिम युवक फरमान के साथ शादी की है. मुस्लिम युवक फरमान मोनालिसा का प्रेमी बताया जा रहा है, मोनालिसा और फरमान दोनों ही इस शादी से बेहद खुश हैं. वहीं फरमान के परिवार वाले फरमान के इस कदम से नाखुश हैं. उन्होंने फरमान को घर में नही घुसने देने की बात कही है.

आपको बता दें कि फरमान यूपी के बागपत जिले का रहने वाला है, जिसने पलड़ी गांव के जनता इंटर कॉलीज से इंटर की पढ़ाई की थी. फरमान ने जनता वैदिक डिग्री कॉलीज से ग्रेजुशन किया था, जिसके बाद वह दिल्ली चला गया था और फिल्मों में काम करने लगा था.

फिल्म मणिपुर फाइल्स में काम के दौरान हुई थी मुलाकात

फरमान ने केरल में मोनालिसा के साथ मणिपुर फाइल्स फिल्म में किया था, इसी दौरान दोनों के प्यार पनप गया. मोनालिसा ने फरमान का इश्क परवान चढ़ा और दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने का फैसला करते हुए शादी कर ली. मोनालिसा और मुस्लिम युवक फरमान ने बुधवार को शादी कर ली. फरमान और मोनालिसा की शादी की खबरों पर सोशल मीडिया यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

आपको बता दें कि महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने प्रेमी फरमान से बुधवार 11 मार्च को शादी करके के नए जीवन की शुरुआत की है. मोनालिसा के इस फैसले पर विजय भोसले जो कि मोनालिसा के बड़े पापा है, वे बताते हैं कि, उनको मालूम नहीं था कि ये मुसलमान हैं क्या हैं?

मोनालिसा के बड़े पापा ने लगाया गंभीर आरोप

वे आगे बताते हैं कि, हमारी लड़की (मोनालिसा) को धोखे से, बहला-फुसलाकर बुला लिया गया. उन लोगों ने मेरे बड़े भाई (मोनालिसा के पापा) से कहा कि आप उज्जैन में रहते हैं तो आपको कोई एक्टिंग अच्छी तरह से सिखाएगा नहीं, हमारे पास महीना भर रह जाओगे तो तुम्हारा नाम ऊंचा हो जाएगा.

मोनालिसा के बड़े पापा ने लव जिहाद की जताई आशंका

मोनालिसा की फरमान से शादी करने पर विजय भोसले ने कहा है कि, मोनालिसा को बहला-फुसला कर शादी की गई. उन्होंने लव जिहाद का भी संदेह जताया है. हालांकि, उन्होंने कहा है कि अगर मोनालिसा अकेले मिलने आती है तो वे उससे मिल सकते हैं. इस शादी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात पर मोनालिसा के बड़े पापा विजय भोसले कहते हैं कि, मोनालिसा 18 साल हो चुकी है, ऐसे में क्या शिकायत करें. अगर सरकार मदद करे तो शिकायत करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *