Skip to content

गोरखपुर में गैस किल्लत पर ‘AAP’ का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर सिलेंडर रखकर लगाए नारे

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गैस की किल्लत के बीच ‘आप’ का अनोखा प्रदर्शन बरबस ही लोगों का ध्यान खींचता रहा. गैस की कालाबाजारी पर सरकार को आड़े हाथों और प्रशासन को कटघरे में खड़े करते कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. हाथ में पोस्टर लिए मुर्दाबाद के नारे लगाते कार्यकर्ताओं ने सिर पर सिलेंडर रखकर राहगीरों का ध्यान खींचा. तो वहीं सड़क पर उतरे आप कार्यकर्ताओं ने ‘नरेंदर गायब, सिलेंडर गायब’ का नारा लगाकर सरकार को घेरने का प्रयास भी किया.

गोरखपुर के शास्त्री चौक पर शनिवार (14 मार्च) को जुटे आप के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया. इस अवसर पर उन्होंने सिर पर सिलेंडर और हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां से सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि एजेंसी वाले कालाबाजारी कर रहे हैं और प्रशासन चुपचाप बैठा हुआ है. जो सिलेंडर 900 से 1000 रुपए में मिल रहा था, वह 3000 रुपए ब्लैक में एजेंसी वाले दे रहे हैं.

गैस की किल्लत को लेकर किया प्रदर्शन

गोरखपुर में आप के जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गैस की किल्लत को लेकर गैस सिलेंडर को सिर पर रखकर अनोखा विरोध-प्रदर्शन किया. आप के जिलाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने बताया कि देश में गैस की किल्लत चल रही है और जिला प्रशासन से लेकर प्रधानमंत्री तक कह रहे है कि कोई किल्लत नहीं है. पहले गैस की कोई किल्लत नहीं थी, लेकिन अब गैस एजेंसियों पर गैस के लिए लोग लाइन में लगकर इंतजार कर रहे हैं. जब भी बीजेपी की सरकार आई है, कुछ न कुछ त्राहिमाम हो रहा है. जिस ईरान देश के प्रमुख को अटल बिहारी बाजपेयी जी ने गणतंत्र दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया था.

बीजेपी सरकार का खामियाजा भुगत रहा देश- विजय श्रीवास्तव

आप के जिलाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने कहा कि उस देश से दुश्मनी लेकर बीजेपी सरकार ने ये समस्या खड़ी की है, जिसका खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है. उन्होंने कहा कि भारत की जनता परेशान है. आज गैस की इतनी किल्लत हो गई है कि लोगों के घरों में चूल्हा तक नहीं जल रहा है, ये काला बाजारी है. ये लोग अधिक पैसा सिलेंडर 3 हजार रुपए लेकर ब्लैक कर रहे हैं. रात के समय दुकान खोलकर अधिक पैसे में लेकर सिलेंडर दे रहे है.

ये भी पढ़िए- ‘सामने वाले ठेले से अच्छी तरह गर्म पकौड़ी लेकर आओ’, पति से बोलकर बस स्टैंड से नई दुल्हन फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *