Skip to content

‘गोरखपुर की माटी में प्रेम और एकता की गंगा बहती आई है’, सांसद रवि किशन ने दी होली की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने होली के पावन पर्व पर देशवासियों, उत्तर प्रदेशवासियों और गोरखपुर संसदीय क्षेत्र की जनता को विशेष बधाई संदेश जारी किया है. उन्होंने होली को प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व बताते हुए सभी से आपसी रंजिशें भुलाकर खुशियां बांटने की अपील की है. सांसद ने कहा कि यह पर्व हमें रंगों की तरह विविधता में एकता का संदेश देता है और नई शुरुआत का अवसर प्रदान करता है.

सांसद रवि किशन शुक्ला ने होली पर्व के अवसर पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देशभर के साथ उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से गोरखपुर संसदीय क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. 

मिलकुल त्यौहार मनाने की अपील

अपने संदेश में सांसद ने कहा, “प्रिय देशवासियों, उत्तर प्रदेशवासियों, मेरे गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के देवतुल्य जनों,  आप सभी को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई. होली का यह त्योहार रंगों का उत्सव ही नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का महापर्व है. यह पर्व हमें सिखाता है कि जैसे रंग एक-दूसरे में घुलकर नया रंग बनाते हैं, वैसे ही हमें भी आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए.”

गोरखपुर को बताया प्रेम और एकता की जगह

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए सांसद रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर की माटी में सदियों से प्रेम और एकता की गंगा बहती आई है. संत कबीर, गोरक्षनाथ और बुद्ध की इस पावन भूमि पर होली का रंग और भी गहरा और अर्थपूर्ण है. मैं प्रार्थना करता हूं कि इस होली पर आपके जीवन से हर तरह का दुख, रंजिश और नकारात्मकता दूर हो जाए और आपके घर-परिवार में खुशियां, स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख-शांति का वास हो.  

आइए, इस होली पर हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम अपने समाज को और मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध बनाएंगे. कोई भेदभाव नहीं, कोई छोटा-बड़ा नहीं, बस एक परिवार की तरह हम सब साथ रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *