केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 और बालवाटिका (प्री-प्राइमरी) में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह हर साल देशभर के पेरेंट्स के लिए बड़ी राहत की खबर होती है, क्योंकि केंद्रीय विद्यालय बच्चों को अच्छी शिक्षा और समग्र विकास का अवसर प्रदान करता है. अगर आप भी अपने बच्चे का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं, तो अब ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है. तो आइए जानते हैं कि केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 और बालवाटिका में कैसे दाखिला कर सकते हैं.
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए आवेदन कब शुरू हुआ?
केवीएस ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि कक्षा 1 और बालवाटिका में आवेदन की प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से शुरू हो गई है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 अप्रैल 2026 है यानी, पेरेंट्स को अब बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहिए. ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.
किन कक्षाओं में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू हुआ?
इस चरण में प्रवेश प्रक्रिया सिर्फ कुछ कक्षाओं के लिए शुरू की गई है. जिसमें बालवाटिका (प्री-प्राइमरी स्तर) और कक्षा 1 (प्राथमिक स्तर) शामिल है. कक्षा 2 और उससे ऊपर (कक्षा 11 को छोड़कर) में दाखिले के लिए अलग से ऑफलाइन प्रक्रिया होगी. यह प्रक्रिया संबंधित विद्यालय में खाली सीटों के अनुसार आयोजित की जाएगी.
यह भी पढ़ें – इंटरनेट नहीं तो भी टेंशन नहीं! ऐसे चेक कर सकते हैं राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट, कभी भी हो सकता है जारी
आवेदन कैसे करें
1.केंद्रीय विद्यालय में आवेदन करना अब बेहद आसान है. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं.
2. इसके बाद आपको होम पेज पर कक्षा 1 और बालवाटिका के लिए आवेदन लिंक मिलेगा.
3. अब सबसे पहले पेरेंट्स को रजिस्ट्रेशन करना होगा. बच्चे और माता-पिता से जुड़ी सभी जानकारी सही-सही भरें.
4. आवेदन पत्र भरने के बाद सबमिट बटन दबाएं और फॉर्म सबमिट होने के बाद इसे डाउनलोड करें.
5. इसके साथ ही फ्यूचर में जरूरत पड़ने पर यूज के लिए प्रिंट आउट जरूर रखें.
एडमिशन प्रक्रिया की प्रमुख तारीखें
बालवाटिका और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए बच्चों की आयु सीमा निर्धारित की गई है. बालवाटिका 1 के लिए 3 से 4 साल, बालवाटिका 2 के लिए 4 से 5 साल, बालवाटिका 3 के लिए 5 से 6 साल और कक्षा 1 के लिए 6 से 8 साल की आयु होनी चाहिए. इसी आयु सीमा के बच्चों का चयन किया जाएगा. .एडमिशन प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगी. इसके बाद बालवाटिका के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट 8 अप्रैल और कक्षा 1 के लिए 9 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी. अगर कुछ सीटें बची रहती हैं तो दूसरी प्रोविजनल लिस्ट 16 अप्रैल और तीसरी 21 अप्रैल 2026 को प्रकाशित की जाएगी.
यह भी पढ़ें – बदलेगा सैनिक स्कूलों का सिलेबस, AI और डेटा साइंस की होगी क्लास