Skip to content

कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कुलदीप यादव की शादी 14 मार्च को मसूरी में वंशिका चड्ढा के साथ संपन्न हुई थी. आज 17 मार्च को कुलदीप यादव की शादी का रिसेप्शन लखनऊ में गोल्फ सिटी स्थित होटल द सेंट्रम में आयोजित होगा. इसमें सीएम योगी समेत क्रिकेट जगात के स्टार सितारों के साथ कई नामचीन हस्तियां भी शामिल होंगी.

600 से अधिक मेहमानों के इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का अनुमान है. जिसके लिए होटल में कई बेहतरीन व्यंजनों का इंतजाम किया गया है. इसके साथ ही वीआईपी सुरक्षा को लेकर लखनऊ पुलिस ने भी खासा इंतजाम किए हैं.

यह मेहमान होंगे शामिल

क्रिकेट के साथ ही राजनीति से जुड़े नामी लोग कुलदीप यादव के रिसेप्शन में शामिल होने वालों की सूची में रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर, गौतम गंभीर, शिखर धवन, रविन्द्र जडेजा,अभिषेक शर्मा, समेत युज्वेंद्र चहल, रिंकू सिंह के साथ कई नामी खिलाड़ी मौजूद रहेंगे.

राजनीतिक हस्तियों में बात करें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बीसीसीआई सचिव जय शाह के साथ ही कई अधिकारी और बॉलीवुड से भी कई स्टार्स के शामिल होने की संभावना है.

14 मार्च को हुई थी शादी

यहां बता दें कि मसूरी में 14 मार्च को वेलकम होटल द सावाय में लग्जरी तरीके से कुलदीप यादव और वंशिका की शादी राजपुताना थीम में सम्पन्न हुई थी. इसमें भी कई क्रिकेटर और हस्तियां शामिल हुईं थीं.वंशिका कुलदीप की बचपन की दोस्त हैं. दोनों की जोड़ी कमाल ही लग रही थी. अब इसी तरह आज लखनऊ में ग्रांड रिसेप्शन की भी तैयारी है.

वेज मेन्यु तैयार किया गया

होटल सेंट्रम में ग्रांड रिसेप्शन को देखते हुए मेहमानों के लिए वेज मेन्यु तैयार किया गया है, जिसमें सैकड़ों डिशेज शामिल हैं. इसके अलावा कई तरह के स्नैक्स व ड्रिंक्स की भी व्यस्व्था है. यह आयोजन लखनऊ के लिए भी ख़ास होने वाला है. उधर रिसेप्शन में आने वाले वीआईपी को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने ट्रैफिक मैनेजमेंट और सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *