Skip to content

कातिल बहू का खूनी ड्रामा! बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सास को मार डाला, फिर पुलिस को बुलाया, जाल में फंसी

Punjab Crime News: पुंजाब के अमृतसर में झबाल रोड पर स्थित इंदिरा कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. 65 साल की कमलेश रानी की उसकी बहू मिंटी शर्मा ने हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, मिंटी ने अपने बॉयफ्रेंड दलवीर सिंह उर्फ लाडी को एयर कंडीशनर ठीक करने के लिए बुलाया और फिर कमलेश रानी के कमरे में जाकर तकिये से उनका मुंह दबाकर हत्या कर दी.

हैरत की बात यह रही कि मिंटी शर्मा ने इस हत्या के बाद खुद पुलिस को बुलाया और चोरी व कत्ल की शिकायत दर्ज करवाई. शुरुआती जांच में पुलिस ने घटना के बारे में और सवाल पूछे, और मिंटी कई बिंदुओं पर उलझ गई. इसके बाद बहू और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दोनों ने कबूल किया कि उनकी सास उनके नाजायज संबंधों में रुकावट बन रही थी, इसलिए उन्होंने मौका पाकर उसे रास्ते से हटा दिया.

बहू ने खुद दर्ज करवाई थी कत्ल की शिकायत

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार, यह मामला 65 साल की कमलेश रानी के कत्ल से संबंधित है. इसकी शिकायत उनकी बहू मिंटी शर्मा ने दर्ज करवाई थी. मिंटी ने पुलिस को बताया कि 9 मार्च को घर में केवल वह और उसकी सास मौजूद थे. इसी दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने घर में दाखिल किया और चोरी करने के बाद कमलेश रानी का गला घोंटकर कत्ल कर दिया.

जांच में बहू के नाजायज संबंधों का हुआ खुलासा 

जांच में पुलिस ने बताया कि मिंटी शर्मा और उसके प्रेमी दलवीर सिंह उर्फ लाडी के बीच नाजायज संबंध थे. यह रिश्ता मृतक कमलेश रानी के विरोध में था, जिसके कारण अक्सर परिवार में झगड़े होते रहते थे.

जांच से यह भी सामने आया कि मिंटी और दलवीर ने मिलकर अपनी सास को खत्म करने की योजना बनाई थी. पुलिस ने कहा कि दोनों ने मौका देखकर हत्या को अंजाम दिया. इस सनसनीखेज घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया. अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *