लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ सदन में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है. इसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सांसद दिग्वजिय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल की तारीफ की है. दिग्विजय सिंह ने संसद परिसर में जगदंबिका पाल से कहा कि आप ओम बिरला (लोकसभा अध्यक्ष) से अच्छे स्पीकर होंगे.
सिंह ने कहा कि आपका आचरण उचित होता है. आम ओम बिरला से ज्यादा अच्छे स्पीकर होंगे. इस दौरान किसी ने कहा कि ओम बिरला ने इन्हें मौका दिया. इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि अरे ओम बिरला को छोड़ देना चाहिए. इनको बनाना चाहिए.
VIDEO | Delhi: Congress MP Digvijay Singh greets BJP MP Jagdambika Pal; says, “You (Jagdambika Pal) should sit in place of Om Birla”.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/HmJmvIBrm1
— Press Trust of India (@PTI_News) March 13, 2026
जब जगदंबिका पाल ने कहा- ‘यहीं राजनीति खेल गए…’
इसके जवाब में डुमरियागंज सांसद ने कहा कि यहीं राजनीति खेल गए. जिस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि नहीं नहीं आपसे राजनीति नहीं करूंगा. आप मेरे भाई हैं. हम एक साथ रहे हैं. अब ठीक है, आगे पीछे हो जाते हैं.
‘जहां बेटियां जन्म से आजीवन पूजी जाती हैं, वह है अपना MP’- महिला सम्मेलन में बोले सीएम मोहन
इसके प्रति उत्तर में लोकसभा सांसद ने हा कि आप शंकर हैं. विष गरल पीने में आपकी महानता है. इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा- ‘कबीरा खड़ा बजार में, मांगे सबकी खैर, न काहू से दोस्ती न काहू से बैर.’
बता दें जगदंबिका पाल, उत्तर प्रदेश स्थित सिद्धार्थनगर जिले की डुमरियागंज सीट से लगातार 4 बार के सांसद रह चुके हैं. वह पहली बार साल 2009 में कांग्रेस के ही टिकट पर सांसद चुने गए थे. फिर 2014 के चुनाव के पहले वह बीजेपी में शामिल हो गए थे.
एक दिन के सीएम भी रह चुके हैं जगदंबिका पाल
पाल, सन्, 1982 से ही संसदीय जीवन में हैं और पहली बार इसी वर्ष यूपी विधानसभा के सदस्य चुने गए थे. वह 31 घंटे के लिए यूपी सीएम भी थे और अलग-अलग सरकारों में कैबिनेट मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं.
डुमरियागंज सांसद, स्पीकर ओम बिरला के पैनल ऑफ चेयरपर्सन के सदस्य हैं, जिस नाते से वह लोकसभा अध्यक्ष की गैरमौजूदगी में पीठासीन की भूमिका निभाते हैं.