📍 Loading weather...
FB TW IG
दैनिक आकाश मेल
LOGIN
दैनिक आकाश मेल
© 2026 Shubhanshu Neelam Joshi
Lifestyle / Article

एयरटाइट डिब्बे और नींबू के छिलके से भी रोकी जा सकती है चींटियों की समस्या

F

By firstkhabar

May 9, 2026 • 1 min read

𝕏 f 📱
एयरटाइट डिब्बे और नींबू के छिलके से भी रोकी जा सकती है चींटियों की समस्या
एयरटाइट डिब्बे और नींबू के छिलके से भी रोकी जा सकती है चींटियों की समस्या

रसोई में चींटियों का सबसे पसंदीदा ठिकाना चीनी का डिब्बा होता है. एक बार चींटियां अंदर घुस जाएं तो पूरी चीनी बर्बाद होने का डर रहता है. चींटियों को बाहर निकालने के लिए चीनी को घंटों तेज धूप में रखना या फिर बारीक छलनी से छानना न केवल समय की बर्बादी है बल्कि यह काफी मेहनत भरा और थका देने वाला काम भी है. इतना ही नहीं इस सबके बाद भी कुछ चींटियां चीनी के डिब्बे के अंदर ही रह जाती हैं.

कैसे करें चींटियों का इलाज
रसोई में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजों की तीखी गंध चींटियों को बिल्कुल पसंद नहीं होती जिससे वो चीनी के डिब्बे के आसपास भी नहीं फटकतीं. इन प्राकृतिक चीजों का सही उपयोग करने से चींटियां चीनी के डिब्बे के आसपास फटकना तो दूर आपकी रसोई से भी दूरी बना लेंगी. रसोई को चींटी-मुक्त रखने के लिए यह एक सुरक्षित, सस्ता और बेहद असरदार तरीका है.

चीनी को चींटियों से बचाने की ट्रिक्स
लौंग का इस्तेमाल: चीनी के डिब्बे में 4-5 लौंग डाल दें. लौंग की तेज गंध चींटियों के लिए सहन करना मुश्किल होता है जिससे चींटियां डिब्बे से दूर रहती हैं.

दालचीनी का टुकड़ा: दालचीनी की लकड़ी का एक छोटा टुकड़ा डिब्बे में रखने से भी चींटियां पास नहीं आतीं. इसकी प्राकृतिक महक चींटियों को दूर भगाने में बहुत कारगर है.

तेजपत्ता: चीनी के डिब्बे में एक या दो तेजपत्ता डाल दें. इसकी गंध भी चींटियों को चीनी के पास आने से रोकती है.

नींबू का छिलका: अगर आप डिब्बे के अंदर कुछ नहीं डालना चाहते हैं तो डिब्बे के ढक्कन पर नींबू का छिलका रगड़ दें या उसे डिब्बे के पास रख दें. ऐसा करने से भी चींटियां वहां आती नहीं हैं.

डिब्बे की सफाई: चीनी को रखने के लिए हमेशा एयरटाइट डिब्बे का उपयोग करें और इस बात का ध्यान करें कि डिब्बे के बाहर चीनी के दाने न गिरे हों क्योंकि उसे चींटियां खिंची चली आती हैं.

💬 Citizen Response

Voice Your Opinion

Login is required to participate in the conversation.

Identify Yourself