मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ शुरू हुई जंग आज 5वें दिन में पहुंच गई है. इसकी शुरुआत 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल की जॉइंट स्ट्राइक्स से हुई थी. ईरान और इजरायल के मध्य युद्ध के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईरान-इजरायल युद्ध पर बड़ा बयान दिया है.
गोरखपुर में होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि, “भारत में होली का यह पर्व हम ऐसे समय में आयोजित कर रहे हैं जब पूरी दुनिया में अव्यवस्था, अशांति, अराजकता का वातावरण है, लेकिन, भारत अपने यशस्वी नेतृत्व में आनंद, उत्साह और उमंग के साथ पर्व का आनंद ले रहा है…”
‘हर तरफ सत्यमेव जयते का भाव’
योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, आज कहीं कोई भय नहीं है, कोई अराजकता नहीं है, कहीं अविश्वास नहीं, हर तरफ सत्यमेव जयते का भाव है. हर तरफ एक ही आवाज गूंज रही है, ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ जहां धर्म होगा, वहीं जय होगी और वहीं विजय होगी. जहां सत्य होगा वहीं विजय होगी. ये भाव हमारा सनातन वाक्य है, इसकी गूंज हमें सर्वत्र सुनाई दे रही है.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया होलिका दहन का मतलब
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि , मैं देख रहा था होलिका दहन कार्यक्रम शुरू होने से पहले जगह-जगह भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा निकल रही थीं. जिसमें हजारों लोग भागीदारी बन रहे थे. हर व्यक्ति के मन में सिर्फ होलिका दहन का भाव था. उन्होंने कहा कि “होलिका दहन का मतलब अपने अंदर का अहंकार मिटाना है. तुष्टिकरण को समाप्त करना है, कहीं कोई भ्रष्टाचार पनप रहा है तो उसकी होलिका दहन कर खत्म करना है.”
सीएम योगी ने अपराधियों को दिया सख्त संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन अपराधियों को सख्त संदेश दिया है. योगी आदित्यनाथ ने में कहा कि, कहीं पर कोई अराजकता, कोई आतंकवाद, उग्रवाद सिर उठाने का प्रयास कर रहा तो उसको नेस्तनाबूद करना है. यह संकल्प हम सब को सर्वत्र सुनाई दे रहा था. सीएम योगी ने कहा कि, भगवान नरसिंह श्री हरि विष्णु के महत्वपूर्ण अवतार थे, उन्होंने कहा कि इश्वर तो सर्वत्र है लेकिन ईश्वर का भक्त बनना पड़ेगा. भक्त बनकर जब ईश्वर की शरण में जाते हैं तो अपने आप ही प्रार्थना स्वीकार होकर फल प्राप्त होता है.