लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जाता. इसपर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के चीफ और केंद्र में मंत्री रामदास अठावले ने प्रतिक्रिया दी है. रामदास अठावले का कहना है, “राहुल गांधी को ही रोका जाता है, ऐसा नहीं है. जब कोई इस तरह की चर्चा होती है या फिर गलत बयानबाजी की जाती है, तब स्पीकर उन्हें रोकता है.”
रामदास अठावले का दावा है, “राहुल गांधी ऐसे आरोप लगाते हैं, यह बिल्कुल ठीक नहीं है. यह सदन केवल एक पार्टी का थोड़े ही है. सभी अपनी बात रखते हैं, लेकिन आप लोग (विपक्ष) हंगामा करता है, इसलिए उन्हें बोलने से रोका जाता है.”
Delhi: Union Minister Ramdas Athawale says, “I don’t think it is that only Rahul Gandhi is stopped. Whenever there is a discussion on any issue, if someone makes a wrong statement, the Speaker stops them. In this context, I think it is not right for Rahul Gandhi to make such… pic.twitter.com/iXnx6ZgrWn
— IANS (@ians_india) March 11, 2026
एमएम नरवणे की किताब का किया जिक्र
रामदास अठावले ने आगे कहा, “राहुल गांधी के आरोप गलत हैं. राष्ट्रपति के अभिभाषण के प्रस्ताव पर जब राहुल गांधी बोल रहे थे तब उन्होंने गलत बात कही थी. हमारी आर्मी के चीफ रहे एमएम नरवणे की किताब छपी भी नहीं थी. पब्लिशिंग हाउस ने खुद कहा था कि किताब अभी नहीं छपी है. इसलिए राहुल गांधी ने जो कहा वह गलत था, इसलिए उन्हें बोलने से रोका जाता है.”
आरपीआई चीफ का कहना है, “इसके पहले राहुल गांधी आधा-पौन घंटा बोल ही रहे थे. इसलिए यह आरोप कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता, यह तथ्यात्मक रूप से गलत है. ऐसे आरोप लगाकर राहुल गांधी अपनी अपनी इमेज खराब कर रहे हैं. सदन सबका होता है, यहां सबको बोलने का अधिकार है. राहुल गांधी को जितना बोलना है उतना वह भी बोलते हैं, बस गलत रिफरेंस देकर बात नहीं करनी चाहिए.”