सिनेमा प्रेमियों के बीच इन दिनों एक ही फिल्म की चर्चा जोरों पर है धुरंधर-2: द रिवेंज. रिलीज के पहले ही दिन यानी 19 मार्च को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. सुबह के शो से ही दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में नजर आई और सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई.
लेकिन इस फिल्म की कहानी या एक्शन से ज्यादा जिस किरदार ने लोगों का ध्यान खींचा है, वह है ‘बड़े साहब’. हर तरफ एक ही सवाल गूंज रहा है आखिर ये बड़े साहब हैं कौन? और इस किरदार को निभाने वाला कलाकार कौन है?
कौन हैं ‘बड़े साहब’?
फिल्म देखने के बाद दर्शकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि ‘बड़े साहब’ का किरदार असल जिंदगी के कुख्यात नाम दाऊद इब्राहिम से प्रेरित बताया जा रहा है. फिल्म में इस किरदार को एक उम्रदराज लेकिन बेहद ताकतवर अंडरवर्ल्ड डॉन के रूप में दिखाया गया है, जो कहानी में रहस्य और डर दोनों जोड़ता है.
किसने निभाया यह किरदार
‘बड़े साहब’ के इस दमदार रोल को निभाया है अभिनेता दानिश इकबाल ने. फिल्म में उनकी एंट्री से लेकर उनके हर सीन तक दर्शकों की नजरें उन पर टिक जाती हैं. पहले दिन के रिव्यू में भी यही बात सामने आई है कि दानिश ने इस किरदार को पूरी गहराई और गंभीरता के साथ निभाया है.
यह भी पढ़ें – मिडिल ईस्ट में बोर्ड परीक्षा पर असर, CBSE ने दिया नंबर सुधारने का नया रास्ता; जानें क्या है ये तरीका
असल जिंदगी में कितने पढ़े-लिखे हैं दानिश?
जहां एक तरफ लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यह सवाल भी उठ रहा है कि असल जिंदगी में दानिश इकबाल की पढ़ाई-लिखाई कैसी रही है. दानिश ने बताया था कि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था. उन्होंने बहुत छोटी उम्र में थिएटर करना शुरू कर दिया था.
कई साल तक मंच पर काम करने के बाद उन्होंने अपनी कला को और निखारने का फैसला लिया. दानिश इकबाल ने देनेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से एक्टिंग की पढ़ाई की. यहां से उन्होंने डिप्लोमा हासिल किया. NSD में पढ़ाई के दौरान उन्होंने अभिनय के अलग-अलग पहलुओं को समझा और अपनी कला को मजबूत किया. यही ट्रेनिंग आगे चलकर उनके करियर की नींव बनी.
NSD से पढ़ाई पूरी करने के बाद दानिश यहीं नहीं रुके. उन्होंने एक्टिंग की और गहराई को समझने के लिए इंग्लैंड का रुख किया. वहां उन्होंने मास्टर्स की पढ़ाई की. विदेश में पढ़ाई के दौरान उन्हें अलग-अलग संस्कृतियों और अभिनय के नए तरीकों को सीखने का मौका मिला. इससे उनकी सोच और अभिनय दोनों में नया आयाम जुड़ा.
यह भी पढ़ें – कौन हैं विक्रम दोराईस्वामी? जिन पर चीन में भारत ने जताया भरोसा, यहां से कर चुके हैं पढ़ाई