उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से एक हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है, यहां डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिये युवक के पेट से प्लास्टिक की बोतल निकालकर उसकी जान बचाई है. फिलहाल ऑपेरेशन के बाद युवक की हालत खतरे से बताई जा रही है. बताया गया कि युवक अहमदाबाद काम करने गया था, जहां उसने अपने शरीर के अंदर प्लास्टिक की बोतल अंदर डाल ली थी, जिसके बाद उसके खतरा पैदा हो गया था.
जानकारी के मुताबिक, युवक गुजरात के अहमदाबाद में कमाने गया था, जहां वह अपने गुदा द्वार से तेल का बोतल अंदर डाल लिया था जो लगभग 15×4 सेंटीमीटर का था. चिकित्सक ने सर्जरी कर युवक के पेट से बोतल निकाल दी है, अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही है.
अहमदाबाद काम करने गया था युवक
बताया गया कि यूपी के अंबेडकरनगर जिले के एक गांव का रहने वाला युवक रोजी-रोटी के लिए अहमदाबाद में काम करता था. लगातार पेट दर्द की शिकायत होने पर वहां के डॉक्टरों ने इलाज से हाथ खड़े कर दिए, जिसके बाद वह आनन-फानन में अपने गांव लौटा और डॉ. विपिन वर्मा के पास पहुंचा.
अल्ट्रासाउंड और X-Ray में पेट में दिखा बोतल
बताया गया कि डॉ. विपिन वर्मा ने उसका अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराया तो पेट मे बोतल दिखा, जिसके बाद सफल ऑपरेशन कर बोतल बाहर निकाला गया. डॉ. विपिन वर्मा ने बताया, “मरीज की हालत गंभीर थी, लेकिन समय रहते सर्जरी से उसे बचा लिया गया.”
ऐसा क्यों करते हैं लोग?
आपको बता दें कि इससे पहले भी डॉ. वर्मा ने एक अन्य युवक के पेट से बोल्ट और रिंच बाहर निकालकर चर्चा में आए थे. डॉक्टर ने कहा कि कभी कभी मानसिक रोग के कारण और कभी कभी सेक्सुअल प्लेजर के लिए लोग ऐसा करते है. फिलहाल युवक की हालत की खतरे से बताई जा रही है.